
30 लाख रुपए हड़पने का आरोप, मां व तीन बेटों पर मुकदमा दर्ज
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किला-कोना निवासी मोहम्मद आमिर ने कुछ लोगों पर जमीन बेचने के नाम पर 30 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक महिला और उसके तीन बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहम्मद आमिर ने बताया कि उसका मोहल्ला कोटला मेवतियान निवासी मुन्नी और उसके पुत्र मोहम्मद शानू, कासिम और भूरा से उसकी रामपुर रोड मोहल्ला अलीपुर स्थित 1200 वर्ग गज जमीन का 84 लाख में सौदा तय हुआ था। 8 मार्च 2024 को इकरानामा के समय कुछ लोगों के सामने उन्होंने चारों को 30 लाख रुपए अदा कर दिए थे। 6 जुलाई को जमीन का बैनामा करने पर शेष धनराशि 54 लाख रुपए चारों को देना हुआ था। 10 जून 2025 को जब वह जमीन की चहारदीवारी करने गए तो विपक्षी लोग यहां मौजूद थे। मुन्नी और उसके पुत्रों ने गीता व मिथिलेश नाम की दो महिलाओं को अधिक दामों में जमीन को बेचने की बात कही। आरोपियों ने तीन जून 2025 को गीता व मिथिलेश को षड्यंत्र के तहत जिस जमीन का इकरारना कर दिया था। जब जमीन पर चार दिवारी करने का प्रयास करने लगे तो आरोपियों पर हमला कर दिया। सीओ ने बताया कि मामले में एसपी के आदेश पर मुन्नी, उसके बेटे मोहम्मद शानू, कासिम व भूरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

































