
अंडरपास बनाने के लिए सोमवार से बंद रहेगा और अटूटा रेलवे फाटक
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में स्थित गांव अटूटा में स्थित रेलवे लाइन पर अंडरपास बनाया जाएगा जिससे लोगों को राहत मिलेगी और ट्रेन की रफ्तार बढ़ेगी।हापुड़-मुरादाबाद रेलवे लाइन के फाटक संख्या-65 अटूटा रेलवे फाटक पर अगले हफ्ते से रेलवे अंडर पास के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा जिसमें करीब चार करोड रुपए खर्च होंगे। सोमवार से रेलवे फाटक को बंद कर दिया जाएगा। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि रेलवे फाटकों को बंद कर उनके स्थान पर अंडर पास बना रही है। अटूटा रेलवे फाटक पर करीब तीन महीने पूर्व अंडर पास के लिए टेंडर और अन्य प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई है। सोमवार से रेलवे फाटक को पूर्ण रूप से बंद कर यातायात भी बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ेगा।

































