
👁 0 views Views
हापुड़,सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में रामलीला मंचन के दौरान पुलिस की गाड़ी अचानक धोखा दे गई। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस की गाड़ी को धक्का लगाया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।आपको बता दें कि पुलिस का वाहन क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है जिस पर आपात स्थिति में फंसे लोगों की मदद की जिम्मेदारी रहती है लेकिन अचानक रामलीला मैदान में खड़ी गढ़ पुलिस की गाड़ी खराब हो गई जिसकी वजह से पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आसपास मौजूद लोगों ने गाड़ी में धक्का लगाया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

































