
हापुड़,सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मसौता मोड पर शुक्रवार को कुछ युवकों ने एक व्यक्ति से अपशब्द बोलकर उस पर हमला कर दिया। करीब एक दर्जन लोगों ने पीड़ित व्यक्ति को पीटा और महिलाओं के साथ अभद्रता की। इस दौरान आरोपियों ने जमकर हुड़दंग मचाया। वहीं पीछे से आए गांव निड़ोरी के रहने वाले व्यक्ति के साथ भी मारपिटाई की। इस दौरान लोगों में और राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दहशत की स्थिति बन गई। हमलावर मौके से भागने में कामयाब रहे जिन्होंने गाड़ी में भी तोड़फोड़ की और जमकर उत्पात मचाया। पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने सभी का मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए।गाजियाबाद जनपद के थाना भोजपुर के गांव कलछीना निवासी साजिद पुत्र निज़ाकत ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह शुक्रवार की शाम करीब 6:00 बजे अपने भाई व अन्य परिजनों के साथ गांव कलछीना लौट रहा था। जैसे ही वह मसोता की ओर मुड़े तो देखा कि वहां एक दर्जन अज्ञात युवक खड़े थे जिनमें से एक ने जाहिद का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ मार पिटाई की। देखते ही देखते आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद महिलाओं में दहशत की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने धारदार हथियार से वार कर लोगों को घायल कर दिया। गाड़ी में मौजूद महिलाओं से अश्लील हरकतें की। तभी पीछे से आए निडोरी निवासी युवक ने जब दबंग को समझाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें भी नहीं बक्शा और निडोरी के शहजाद के साथ भी मार पिटाई की। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

































