
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ की खाद्य सुरक्षा टीम ने वृंदावन कोल्ड स्टोरेज हापुड़ पर छापा मारकर करीब 3.21 लख रुपए का अवैध कूटू का स्टॉक पड़ा है। टीम ने कूटू के 90 कट्टे सीज किए हैं और सैंपल लेकर जांच को भेजा है।खाद्य सुरक्षा टीम ने उसे व्यापारी का नाम उजागर नहीं किया है जिसका यह स्टॉक है और नहीं यह बताया है कूटू का स्टॉक कब से किया गया है जबकि कोल्ड स्टोर के स्टॉक रजिस्टर में यह एंट्री अवश्य होगी। कूटू के इस भारी स्टॉक पर जीएसटी व मंडी शुल्क की चोरी होना भी निश्चित है। उत्तर प्रदेश सरकार ने कोल्ड स्टोरेज लाइसेंस इसलिए दिए हैं कि किसान अपने कृषि उत्पादन कोल्ड स्टोर में रख सके और समय पर बेचकर आर्थिक लाभ प्राप्त कर सके, परंतु कुछ स्टोरेज ऐसे हैं जो लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन कर व्यापारियों के माल का स्टोर करते हैं जो वृंदावन कोल्ड स्टोर अनवरपुर हापुड़ में पकड़े गए कूटू के स्टॉक से पता चलता है। अवैध कारोबार में लिप्त व्यापारियों के लिए ऐसे कोल्ड स्टोर बैंक लॉकर्स के समान है। नगर उपभोक्ता संघ हापुड़ के अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने उत्तर प्रदेश सरकार को एक पत्र लिखकर जनपद के कोल्ड स्टोरेज में संग्रहित खाद्य पदार्थ की चेकिंग की मांग की है ताकि जीएसटी, मंडी शुल्क चोरी को पकड़ा जा सके।


































