
सुलेख प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):स्थानीय संजय गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में तोषनीवाल परिवार द्वारा स्व० जनार्दन स्वरूप तोषनीवाल के जन्म शताब्दी वर्ष में आयोजित जूनियर कक्षाओं के बच्चों की हिन्दी सुलेख प्रतियोगिता का विद्यालय प्रांगण में परिणाम घोषित किया गया।
इस कार्यक्रम का संयोजन कु० वर्षा ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमन्त कुमार कोठीवाले एवं विशिष्ट अतिथि मुकेश कुमार तोषनीवाल रहे । विद्यालय प्रबंधन द्वारा अतिथियों का परिचय दिया गया और उनका माल्यार्पण द्वारा सम्मान किया गया।
विद्यालय प्रबंधक द्वारा बच्चों को जीवन में माता पिता एवं गुरु का महत्व बताया गया। मुकेश कुमार तोषनीवाल ने अपने संबोधन में नियमितता एवं परिश्रम द्वारा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। हेमंत कुमार ने अनुशासन के महत्व को बताया ।
इस वर्ष के पुरस्कारों को स्व ० एस पी विद्यार्थी की स्मृति में सभी प्रतिभागियों को दिया गया। प्रत्येक कक्षा में प्रथम पांच विजेताओं को विशेष पुरस्कार दिए गए। कक्षा छः, सात एवं आठ में क्रमशः प्रथम आलशिफा,पूजा सैनी , इंशा।द्वितीय अवनी,जोया, ईशल । तृतीय आलिया ,एहतेशाम, भास्कर वर्मा । चतुर्थ अनन्या,परी वर्मा,अर्पित ।एवं पंचम अबूजर, सफ़रा अंसारी, नशरा रहे।
इस कार्यक्रम में विद्यालय अध्यापिकाएं कु० वैष्णवी कश्यप, श्रीमति निधि गुप्ता, कु०वंशिका शर्मा, श्रीमति भारती गुप्ता, कुमारी ज्योति आवमश्रीमति हिना का भी पूरा पूरा सहयोग रहा।
अन्त में विद्यालय प्रबंधक ज्ञान चन्द शर्मा ने सभी पुरस्कार जीतने वाले बच्चों को बधाई दी और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






























