
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस ने लाउडस्पीकर के माध्यम से घोषणा की कि गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कोई भी नाविक बिना लाइफ जैकेट के श्रद्धालुओं को नाव में लेकर न जाए। इसी के साथ उन्होंने कहा कि तय संख्या से अधिक लोगों को नाव में बैठाने पर भी कार्रवाई की जाएगी। नियमों का पालन करें जिसमें सभी की भलाई है। नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हापुड़: दिल्ली रोड पर खुल गया 99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार, सारा माल 99/- में





























