
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित रामलीला मैदान के बाहर शहीद स्मारक पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा था। संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में अभियान चल रहा था जिसमें लोग हस्ताक्षर कर अभियान को गति दे रहे थे। तभी एक व्यक्ति वहां पहुंचा जिसने कांग्रेस के कार्यक्रम में मोदी योगी जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान कांग्रेसी नाराज़ हो गए जिन्होंने मौके पर तैनात दरोगा से कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष हापुड़ राकेश त्यागी पुलिस की कार्यशैली से खफा हो गए जिन्होंने पुलिस पर ही इस हरकत को करने का आरोप लगाया। इसके बाद गुस्साए कांग्रेसी हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और हापुड़ के एएसपी विनीत भटनागर को मामले से अवगत कराया।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि वह शांतिपूर्ण तरीके से वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान चला रहे थे। तभी एक व्यक्ति ने कार्यक्रम में विघ्न डालने का प्रयास किया। इसके पीछे पुलिस की ही साजिश है लेकिन यह अभियान रुकने वाला नहीं है। पोल खोल अभियान आगे भी जारी रहेगा।
वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक गजराज सिंह ने बताया कि वह इस हरकत की निंदा करते हैं। पुलिस द्वारा व्यवधान पैदा करने का प्रयास किया गया। पुलिस ने मौके पर कोई खास कार्रवाई नहीं की। हालांकि एसपी ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
कांग्रेस के पदाधिकारी ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी कीमत पर यह अभियान रुकने वाला नहीं है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, पिलखुवा नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, सुबोध शास्त्री, जितेंद्र नागर, विजेंदर त्यागी, कपिल शर्मा, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, भरत लाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
हापुड़: हिमालय स्टोर से खरीदें सामान 25% तक डिस्काउंट के साथ

































