
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com):किसानों की समस्याओं को लेकर साइकिल यात्रा पर निकले सोनवीर सिंह का कुराना टोल प्लाजा के पास पहुंचने पर लोगों ने स्वागत किया। आगरा से हरियाणा के मुजफ्फरनगर के लिए साइकिल यात्रा कर रहे सोनवीर सिंह ने बताया कि वह मुजफ्फरनगर सिसौली पहुंचकर किसान नेता नरेश टिकैत और राकेश टिकैत से मिलकर उन्हें किसानों व मजदूरों की समस्याओं के बारे में अवगत कराएंगे। साथ ही इस संबंध में विचार-विमर्श करेंगे। वह गुरुवार की सुबह जब कुराना टोल प्लाजा पर पहुंचे तो किसानों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान किसान नेता जाकिर, सत्येंद्र, जीशान, अजीम, सुनील, मोहित, साकिब, रविंदर आदि उपस्थित रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

































