
जनपद हापुड़ में तैनात इंस्पेक्टर के खिलाफ अवैध धन उगाही की जांच शुरू
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव विहार निवासी संजीव कुमार पुत्र हीरालाल ने लखनऊ में प्रमुख सचिव गृह, गोपन, वीजा, पासपोर्ट एवं सतर्कता विभाग उत्तर प्रदेश से एक इंस्पेक्टर की शिकायत की है। आरोप लगाया है कि इंस्पेक्टर ने उनका उत्पीड़न किया। अवैध धन उगाही और झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत के बाद प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र मेरठ को मामले में जांच के आदेश दिए हैं और मामले में शीघ्र से शीघ्र तथ्यों की जांच कराकर आख्या प्रेषित करने का आदेश दिया है।
25 अगस्त 2025 को संजीव कुमार ने प्रमुख सचिव से तत्कालीन गढ़मुक्तेश्वर के थाना प्रभारी निरीक्षक पर झूठे मुकदमे में फंसाने, अवैध धन उगाही और उत्पीड़न के मामले में शिकायत की। इसके पश्चात मामले में जांच के आदेश दिए गए। प्रकरण की जांच जारी है। हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
हापुड़: ऋषभ चाप कॉर्नर से चखें इंडियन, चाइनीस, चाप, रोल्स का शानदार ज़ायका: 7248495020

































