
भ्रमण पर गये दीवान इंटर कॉलेज के छात्र
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):दीवान इंटर कॉलेज हापुड़ के छात्रों को विद्यालय के द्वारा एक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत गाजियाबाद में स्थित डिजनीलैंड में ले जाया गया जहां छात्रों ने विभिन्न झूलो के साथ साथ वाटर स्लाइड्स में आनंद लिया । प्रधानाचार्य डॉ मनोज कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष छात्रों को किसी न किसी जगह पर भ्रमण के लिए ले जाया जाता है जहां छात्र कुछ ना कुछ सीखते हैं।सभी छात्रों ने विद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया। सभी छात्र,विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता सुनील कुमार के नेतृत्व में गए थे तथा संदीप कुमार सिंह, नवीन कुमार,अंकित कुमार, विवेक दीक्षित आदि शिक्षक साथियों ने सहयोग प्रदान किया।
हापुड़: Raymond के लिए पक्का बाग स्थित The Raymond Shop पहुंचे: 9149331926






























