
पांच लाख के अवैध पटाखे पुलिस ने पकड़े
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने दीपावली पर बिक्री के लिए आए अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब ₹5,00,000 कीमत के अवैध पटाखों को पकड़ा है। थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस ने पटाखों को अपने कब्जे में ले लिया है। एक युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच जारी है।
दीपावली पर बेचने के लिए पटाखे लाकर उनका भंडारण किया गया था। सूचना पर मिली पुलिस ने बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पसवाड़ा में एक मकान में छापा मारा तो वहां अवैध रूप से पटाखे का भंडारण मिला। पुलिस ने करीब ₹5,00,000 के पटाखे पकड़े और अपने कब्जे में ले लिए हैं। साथ ही एक युवक को हिरासत में लिया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























