
मोहम्मद हिशाम-उल-हक न्यूजीलैंड सरकार में मंत्रालय सलाहकार के पद पर नियुक्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मूल रूप से जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर के रहने वाले मोहम्मद हिशाम-उल-हक ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है जिन्हें 23 वर्ष की उम्र में न्यूज़ीलैंड सरकार में मंत्रालय सलाहकार के पद पर नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।
गांव हिम्मतपुर के हारून ने बताया कि उनके भतीजे मोहम्मद हिशाम-उल-हक पुत्र अफरोजुल हक का जन्म अबू धाबी में हुआ। उन्होंने न्यूज़ीलैंड, फ़्रांस और कनाडा से उच्च शिक्षा ग्रहण की। हिशाम-उल-हक को वेलिंगटन में यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से परिवार के लोगों में खुशी है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
































