
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ की एसडीएम ईला प्रकाश ने जिलाधिकारी हापुड़ अभिषेक पांडेय के निर्देश पर बीती रात जनपद हापुड़ के बाबागढ़ क्षेत्र के गांव मतनौरा में छापामार कार्रवाई की। जहां अवैध रूप से हो रही मिट्टी के खनन में लिफ्ट तीन डंपरों को पकड़ा और उन्हें जब्त कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान अवैध खनन करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
मामला सोमवार की रात का है जब एसडीएम ईला प्रकाश ने पुलिस बल के साथ जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मतनौरा के जंगल में छापा मारा। टीम को देखते ही खनन में लिप्त लोग मौके से भागने में कामयाब रहे। एसडीएम ने इस दौरान मिट्टी से भरे तीन डंपरों को पकड़ लिया और उन्हें जब्त कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में उचित कार्रवाई की है। एसडीएम ईला प्रकाश का कहना है कि किसी भी स्थिति में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

































