
सिंभावली: कमरे में लटका मिला महिला का शव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव की महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला जिसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने महिला के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में कोई सूचना नहीं है। मामले की जांच जारी है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का शुक्रवार की दोपहर शव कमरे में फंदे से लटका मिला जिसे देखकर सनसनी मच गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए जिन्होंने शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दिए बिना ही महिला को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069




























