
ब्रजघाट में सुरक्षा व्यवस्था के लिए आया पीएसी जवान, अवकाश की स्वीकृति के बाद हुआ लापता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एटा की 43वीं वाहिनी में तथा जनपद आगरा के बोदला चौक स्थित महावीर नगर निवासी पीएसी जवान सन्नी पुत्र श्याम सिंह जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में सुरक्षा व्यवस्था के लिए आया था। वह अपनी कंपनी के अन्य सहकर्मियों के साथ ब्रजघाट पहुंचा था। 10 सितंबर को उच्च अधिकारियों से अवकाश की स्वीकृति मिलने के पश्चात वह बृजघाट से घर के लिए रवाना हुआ लेकिन घर नहीं पहुंचा जिसके बाद पिता की तहरीर के आधार पर गढ़ पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है।
श्याम सिंह का कहना है कि परिजनों ने मोबाइल फोन पर संपर्क किया लेकिन वह बंद आ रहा है। तीन दिन बीतने के बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा। उन्होंने बेटे के सकुशल बरामद की मांग करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926




























