
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर शुक्रवार को एक सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे जिसने एंबुलेंस के माध्यम से शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतक की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया।
मामला शुक्रवार का है जब एक व्यक्ति गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर सड़क पार कर रहा था। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
































