हापुड़, (ehapurnews.com): अखिल भारतीय कोरी/कोली समाज युवा इकाई के प्रदेश सचिव दुष्यंत कोरी के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में कोरी समाज के लोगों ने उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री अतुल गर्ग से मुलाकात की। दुष्यंत कोरी ने बताया कि कोली समाज के लोगों को अनुसूचित जाति के प्रमाण दिए जाने में काफी समस्या आ रही थी जिसके बारे में पूर्व प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह को अवगत कराया गया जिनके माध्यम से मामले को राज्यमंत्री अतुल गर्ग के समक्ष रखा गया। मामले में राज्यमंत्री के प्रयासों से समाज को एक नई उम्मीद मिली है। अखिल भारतीय कोरी/कोली समाज युवा इकाई ने राज्य मंत्री अतुल गर्ग व पूर्व प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह को धन्यवाद दिया।
इन्वेस्ट करें 10.30 लाख और पाएं 6,000 प्रति माह तक किराया. Call: 9540030099:























