
अपना दल (एस) ने हापुड़ में चलाया सदस्यता अभियान, बनाए सक्रिय सदस्य
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में अपना दल (एस) के क्षेत्रीय अध्यक्ष मेरठ मंडल सुधीर पंवार ने हापुड़ जिला बैठक में सदस्यता अभियान के दौरान सक्रिय सदस्य बनाये। अपना दल (एस) जिला हापुड़ में सदस्यता अभियान को लेकर हापुड़ की मंडी पार्टी पर स्थित लक्ष्मण गोयल मैदा वाले के यहां समीक्षा बैठक आयोजित की गयी जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधीर पंवार ने बैठक के दौरान व्यापारी नेता लक्ष्मण गोयल द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जिसमें अक्षय कुमार, विनोद कुमार, नीरज गोयल व दिव्यांश गोयल को सक्रिय सदस्य बनाया गया और पार्टी के सभी पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान चलाने व संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान व्यापारी लक्ष्मण गोयल मैदा वालों ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। और भी व्यापारियों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान वरिष्ठ नेता नीरज भारद्वाज, मनोज कुमार सिंह, अनुज शर्मा साथ रहे। हापुड़ से आदेश त्यागी, अनिल गुप्ता, आरिफ चौधरी, मोबिन खान, नौशाद टियाला, वीर सिंह जाटव, प्रशांत त्यागी, उमेश वर्मा आदि उपस्थित थे।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601


























