
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के दिल्ली रोड पर निज़ामपुर बाईपास पर स्थित एस ए इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को शनिवार को आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज के गाजियाबाद के परिसर में शिक्षक समारोह के अवसर प़र सम्मानित किया गया। इस भव्य पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि में यश शेखर, डॉ जसकिरण कौर (डायरेक्टर आई एम एस गाजियाबाद) द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने शिक्षकों को समाज की आधारशिला बताते हुए उनके योगदान की सराहना की जिन्होंने शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में विशेष योगदान दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की वंदना से हुआ। शिक्षकों की मेहनत और समर्पण की सराहना पुरस्कार प्राप्ति में विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता शर्मा, शिक्षिकाओं सुनीता शर्मा, प्रेमा, रुक्मणी, पारुल, निशा, खुशी, दीक्षा एवं शिक्षक सचिन रावत को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने शिक्षकों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया और भविष्य में और बेहतर कार्य की शुभकामनाएँ दी।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























