
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पंजाब मे आई बाढ़ से ग्रसित लोगों के लिए मुस्लिम युवा मंच की ओर से एक छोटा हाथी गाड़ी भरकर हापुड़ से शनिवार को रवाना हुआ। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल क़ादिर एडवोकेट ने कहा कि पंजाब मे आई बाढ़ में पीड़ित परिवारों के साथ हम खड़े हैं। हर सम्भव हम पीड़ित परिवारों के लिए राहत सामग्री लेकर जाते रहेंगे। अब्दुल क़ादिर ने कहा कि पंजाब हर तरह से परेशान लोगों के साथ खड़ा रहता है। दुआ है कि पहले की तरह पंजाब फिर से हरा भरा हो जाए।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com































