
फर्नीचर दुकान में चोरी का पुलिस ने भेद खोला
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड नगर कोतवाली के अंतर्गत सबली गेट के पास फर्नीचर की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करके तीन आरोपी को धर दबोचा।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बैटरी व एक चाकू बरामद किया है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने सबली गेट के पास स्थित दुकान में घटित चोरी की घटना का अल्प समय में सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से चोरी का बैटरा व अवैध चाकू बरामद किया है।आरोपी हापुड के मौहल्ला रफीक नगर के गुफरान व अयान तथा अंसार है।पुलिस ने तीनो को जेल भेज दिया है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी

























