कवियों ने देशद्रोहियों पर किए प्रहार










हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):हापुड़ के पास के गांव ततारपुर में स्थित गुरुकुल महाविद्यालय ततारपुर में एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कवि डा. चेतन आनंद ने की तथा मंच संचालन प्रख्यात कवि डा अनिल बाजपेई ने किया ।मुख्य अतिथि गुरुकुल के अध्यक्ष चौधरी शीशपाल ने कहा कवि समाज की विद्रूपताओं व विसंगतियों पर कविताओं के माध्यम से प्रहार कर समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं।विशिष्ट अतिथि अनिल गोयल व प्राचार्य डा प्रेमपाल शास्त्री ने कहा कि जब- जब समाज को आवश्यकता पड़ती है कवि अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करता है।लल्लू सिंह ,भगतराम,ने कवियों को पटका,पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।कवि सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए चेतन आनंद ने पढ़ा, ‘ हौसलों से ही राहें खुलेंगी।
मंज़िलों की निगाहें खुलेंगी।
मुझको पाने की चाहत में ‘चेतन’,
आसमानों की बाँहें खुलेंगी।।
मंच संचालक डा अनिल बाजपेई ने पढ़ा, ‘ ये जो चांद पाने का जिगर है!
तुम्हारी दुआओं का असर है!!
अब तो छू लेंगे हम ये अम्बर!
सच दूर तलक हमारी नजर है!!
प्रेरित क्या करेंगे जुगनू कभी!
इस बात की सूरज को खबर है !!
कुछ नहीं गहराई समंदर की!
योद्धाओं को कब कहां सबर है।
डा राहुल जैन ने पढ़ा अजी ये जिस्म है पूरा, इसे अंगों में मत बांटो,
कभी द्राविण कभी उत्कल कभी बंगों में मत बांटों,
कवयित्री प्रीति अग्रवाल ने पढ़ा,
देशद्रोहियों गद्दारों की दाल नहीं गलने देंगे
हमें राम की कसम शत्रु की चाल नहीं चलने देंगे
चन्द्र शेखर मयूर ने पढ़ा,हंस के मिट जाऊंगा इस वतन के लिए l
मैं भी तर जाऊंगा इस यतन के लिए l
गर्व से मेरी अर्थी भी इतरायेगी l
जब मिलेगा तिरंगा कफन के लिए l
डा सतीश वर्धन ने पढ़ा ,’ जब जब देखो पड़ी जरूरत संकट विपदा में धन की ।
तब तब देखो बलि चढ़ी है माँ के कुंडल कंगन की ।
माँ के चरणों में है जन्नत माँ के आंचल में संसार।
पूछो उनसे क्या होती माँ जिन्हें मिला न माँ का प्यार ।
डा प्रेमपाल शास्त्री ने सभी कवियों का आभार व्यक्त किया।

 *Hungry Hippiee लाए हैं अनलिमिटेड खाने का खास ऑफर:*







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!