
ठेका संचालक पर लगाया 27 लाख रुपए हड़पने का आरोप, चेक बाउंस होने पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने एक युवक से 27 लाख रूपए हड़पने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने ठेका संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि ठेका संचालक ने युवक को चैक थमाया जोकि बाउंस हो गया। तकादा करने पर आरोपियों ने ठेका संचालक जॉनी और अमरीक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विपिन पुत्र महेंद्र सिंह निवासी बागड़पुर रोड बाबूगढ़ ने जॉनी कुमार निवासी बाबूगढ़ छावनी तथा अमरीक निवासी सिमरौली बाबूगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है जिसने बताया कि जॉनी ठेकेदारी का कार्य करता है। जॉनी को ठेकेदारी में नुकसान हो गया था जिसके बाद उसने नया कार्य चालू करने के लिए विपिन से 27 लाख रुपए उधार लिए थे। वह रुपए वापस नहीं कर रहा था जिसके बाद अंग्रेजी शराब के ठेके को लेने के लिए आपसी सहमति बनी। इसके बाद जॉनी के नाम से ठेका निकल आया। तीनों ने सात-सात लाख रुपए लगाए थे। तीनों का कारोबार में बराबर हिस्सा लाभ व हानि में तय हुआ था। पीड़ित का आरोप है कि जब ठेके में लाभ होने लगा तो जॉनी व अमरीक ने ठेके में कार्य करने से मना कर दिया और झगड़ा करने लगे। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जॉनी ने उसे जान से करने की धमकी दी और अभद्रता भी की। पीड़ित का कहना है कि जॉनी ने 27 लाख रुपए लिए थे जिसने 27 लाख रुपए का चेक दिया जब पीड़ित ने उसे बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। दोबारा चेक बाउंस होने पर पीड़ित परेशान हो गया जिसके बाद उसने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






























