
👁 0 views Views
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर कार स्वारों और टोल कर्मियों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।मामला सोमवार का है जब पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर गाड़ी निकालने को लेकर कार सवारों और टोल कर्मियों में बहस छिड़ गई जिसने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। दोनों ही पक्ष एक दूसरे को धमकी देते नजर आए। मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
































