
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन देशहित के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत चौधरी एवं संगठन संस्थापक संरक्षक नीरज गुर्जर श्यामपुर निवासी अंकित शर्मा पुत्र श्री सुरेंद्र सिंह शर्मा को उनकी कार्यशैली और व्यवहार कुशलता और संघर्षीलता को देखते हुए पश्चिम उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू चौधरी ने कहा बधाई देते हुए कहा कि संगठन का पदाधिकारी, कार्यकर्ता अपने आप को खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष समझे और जनहितकारी समस्याओं के समाधान के लिए संस्था की गरिमा बनाए रखते हुए कार्य करे।
नवनियुक्त पश्चिम प्रदेश के अध्यक्ष अंकित शर्मा ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है मैं उसे तन मन धन से निभाने के लिए तैयार हूं। इस अवसर पर सुमित मावी, मुकेश शर्मा, दिलशाद चौधरी, सादमान नंबरदार, इमरान खान, रोहित जाटव, पवन सैनी, बॉबी शर्मा, कपिल सिरोही, अंकुर गुर्जर, अंकित शर्मा के साथ सुरेंद्र शर्मा, अनुज शर्मा, अर्पित, गौरव, तरुण शर्मा, भानु शर्मा, विशाल शर्मा, तरुण सिंह, सचिन, अनिल, निशांत, आकाश, अजीत, हरजीत, आशु, मनीष, संदीप, सुमित, राहुल शर्मा, गौरव शर्मा, मोनू समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601

























