
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के हाईवे पर कार सवार बदमाशों द्वारा 25 लाख रुपए कीमत के कपड़ों से भरी गाड़ी को लूट लिया था जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर वरुण मिश्रा का कहना है कि शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
जनपद बरेली के थाना बारादरी के नवादा शेखवान के पास इमामबाड़ा निवासी वसीम ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह चादर, शॉल समेत अन्य कपड़ों का कारोबार करता है। 25 अगस्त को वह व्यापारी वाहिद अली, महबूब अली के साथ अपनी कार में 25 लाख से अधिक का माल लाद कर बरेली से दिल्ली माल बेचने के लिए जा रहा था। सिंभावली क्षेत्र के हाईवे पर पीछे से आए कार स्वारों ने गाड़ी को रोक लिया और उसमे लदा पूरा माल लूट लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601
























