
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ एआरटीओ रमेश चौबे और पीटीओ आशुतोष उपाध्याय ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान छह ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की गई।
आपको बता दें कि अधिकारियों ने बताया कि एक वाहन का चालान किया गया, जबकि अन्य वाहनों से कुल दो लाख 80 हजार रुपये का भारी जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई की भनक लगते ही ट्रक चालकों में अफरा-तफरी मच गई और कई चालक अपने वाहन सड़क किनारे खड़े छोड़कर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में अचानक शुरू हुई इस सख्ती से माहौल तनावपूर्ण हो गया और कई जगह ट्रकों की लंबी कतारें लग गईं। एआरटीओ ने साफ कहा कि ओवरलोड वाहन न केवल नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, बल्कि सड़क हादसों की बड़ी वजह भी बनते हैं। ऐसे वाहनों के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा।






















