
👁 0 views Views
बिहार में जाकर छिपा,फिर भी पुलिस ने पकड़ा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com ):कहते है कि बदमाश भले पाताल में जा छिपे,परन्तु पुलिस खोज ही लेती है।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड नगर पुलिस ने थाने के मु0अ0सं0 427/25 धारा 85, 64(1), 351(2), 115(2) बीएनएस में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने बिहार में जा दबोचा।आरोपी हापुड के मौहल्ला रफीक नगर का आजाद है,जो गिरफ्तारी के डर से बिहार में जा छिपा था।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288


























