
पाक्सो एक्ट के दोषियों को मिले कड़ी सजा
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह की उपस्थिति में हापुड में कानून व्यवस्था एवं अभियोजन की एक बैठक सोमवार को हापुड कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में महिलाओं एवं नाबालिग के विरुद्ध अपराध के संबंध में जानकरी दी गई। जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि अपराधों के तहत जो भी योजनाएं चलाई जा रहे हैं उस योजना के तहत पीड़ित को लाभ दिलाना सुनिश्चित करें तथा जिला अधिकारी में पास्को एक्ट के तहत आए मामलों में तेजी से कार्यवाही करने और दोषियों को सजा दिलाने के निर्देश दिए l पुलिस अधीक्षक ने अपराधों पर अंकुश लगाने और दोषियों को सजा दिलाने की प्रभावी योजना बनाकर कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैठक का उद्देश्य कानून व्यवस्था को बनाए रखने तथा अभियोजन कार्यों में सुधार लाना है।
इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व संदीप कुमार, सभी उप जिलाधिकारी, सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे l
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601























