
JOB ALERT: हापुड़ में रोजगार मेला का आयोजन 27 अगस्त को
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला सेवायोजन कार्यालय, हापुड़ द्वारा दिनांक: 27-08-2025 को रोजगार संगम के माध्यम से एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें निजी क्षेत्र की कम्पनियां द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। चयन प्रकिया कम्पनियों द्वारा साक्षात्कार कर चयनित किया जायेगा। जिसमें शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक, आई०टी०आई० एंव डिप्लोमा, स्नातकोत्तर इत्यादि के ऐसे अभ्यर्थी जो रोजगार संगम पर पंजीकृत है वही भाग ले सकेगें। भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी www.rojgaarsangam.up.gov.in पर अपने यूजर आई०डी०-पासवर्ड से लॉगिन कर ऑनलाईन आवेदन अवश्य करें। किसी भी जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय हापुड़ के दूरभाष न0-0122-2300121 पर सम्पर्क करें। अधिक से अधिक अभ्यर्थी रोजगार मेले प्रतिभाग कर रोजगार के अवसरों का लाभ उठायें।
रोजगार मेला आयोजन स्थलः-
इन्दिरा गांधी आई०टी०आई० दिल्ली रोड हापुड़।
समयः- प्रातः 10:00
CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695






























