
सिंभावली: पूर्व प्रधान के परिवार पर किया हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बंगोली में रविवार की दोपहर पूर्व प्रधान के घर में कुछ दबंगों ने हमला किया। आरोपी मौके से धमकी देकर फरार हो गए। पूर्व प्रधान अरविंद कुमार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अरविंद कुमार ने बताया कि वह सिंभावली कस्बे में रहते हैं। रविवार की दोपहर उसकी पत्नी और उसके बेटे गांव में पहुंचे। दबंगों ने घर में घुसकर गाली-गलौज की। इसी बीच एक युवक के हाथ में तमंचा देखकर परिजन कमरे में घुस गए और दरवाजा बंद कर लिया। दूसरे कमरे में मौजूद पत्नी व वृद्ध मां के साथ बेरहमी से मार पिटाई की और बाहर खड़ी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर

























