वीडियो देखें :
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गाजीपुर बार्डर पर बुधवार को होने वाले महापंचायत में हापुड़ जनपद से सैकड़ों किसान शामिल हुए। इस महापंचायत में किसान आंदोलन को नई धार दिए जाने का निर्णय लिया जाना है। किसान नेता कुशलपाल आर्य,राजवीर सिंह, सुनील सिंह, वीरेंद्र सिंह सैकड़ों किसान बुधवार को हापुड़ के ततारपुर बाईपास पर अपने-अपने वाहनों के साथ एकत्र हुए और कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की और फिर महापंचायत में शामिल होने के लिए चले गए।
पिलखुवा के छिजारसी टोल पर पुलिस तैनात रही, जो गाजीपुर बार्डर जाने वाले किसानों का बायाडाटा खंगालने तथा फेहरिस्त तैयार करने में जुटी रही। किसान निजी वाहनों से छिजारसी टोल से गुजरे गए।
इससे पूर्व किसान नेता धनवीर शास्त्री, बलराम, वीरेंद्र सिंह आदि ने जनपद के गांव-गांव घूमकर किसानों से महापंचायत में शामिल होने का आग्रह किया था।
बता दें कि गत चार माह से कृषि बिलों के विरोध में तथा एमएसपी पर कानून बनाने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं।
पुराने मोबाइल के बदले खरीदें नया मोबाइल: 7409166666, 8979760159
























