जिलाधिकारी ने पिलखुवा में जल निकासी का व्यवस्था का जायजा लिया










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जिला अधिकारी अनुज सिंह ने नगर पालिका परिषद पिलखुवा सीमा अंतर्गत नालों एवं उनमें जल निकासी का मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया । निरीक्षण के समय नगर पालिका परिषद पिलखुवा के अधिशासी अधिकारी विकास कुमार एवं गिरीश कुमार सागर अवर अभियंता सिविल उपस्थित थे। नगर पालिका परिषद पिलखुवा की ओर से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 9 के निर्माण के समय निर्माण दाई संस्था द्वारा हाईवे के किनारे जल निकासी हेतु निर्मित किए गए नाले का सरफेस लेवल पालिका सीमा के नालों के सरफेस लेवल से ऊंचा होने के कारण जल निकासी में कठिनाई हो रही है एवं वर्षा ऋतु में नगर में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है जिस पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि नगर पालिका परिषद पिलखुआ के अधिशासी अधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 9 के अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की एक समिति बनाकर संबंधित समस्या का निरीक्षण करते हुए यथाशीध्र समस्या का निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने नगरपालिका के अवर अभियंता गिरीश कुमार सागर को निर्देशित किया कि उक्त प्रकरण के समस्या के संबंध में ड्रॉइंग एवं डिजाइन तैयार करते हुए समस्या के सुझाव हेतु ठोस सुझाव/ प्रस्ताव मेरे समक्ष प्रस्तुत कराना सुनिश्चित करें।

*इन्वेस्ट करें 10.30 लाख और पाएं 6,000 प्रति माह तक किराया. Call: 9540030099*







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!