
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के नेशनल हाईवे 9 पर ततारपुर फ्लाईओवर के पास बाइक पर सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची हापुड़ देहात पुलिस ने दोनों को सीएचसी हापुड़ में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार इंद्रपाल उर्फ गुड्डू पुत्र लालाराम उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम मुरैना ताल थाना दुरनिया जिला बरेली और सोनू पुत्र पन्नालाल उम्र 23 वर्ष निवासी दुपारिया थाना दुरनिया जिला बरेली अपने घर से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के नेशनल हाईवे 9 के ततारपुर फ्लाईओवर के पास पहुंचे तभी पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना सोनू के जीजा ओम प्रकाश को टेलीफोन से दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी






























