
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिला खनन अधिकारी प्रशांत कुमार को शासन ने सरकारी कार मुहैया कराई है। खनन कंपनी की गाड़ी को विभाग से हटा दिया गया है। अब जिला खनन अधिकारी प्रशांत कुमार को शासन से विभागीय गाड़ी मिल गई है। अधिकारी ने इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी है। वह अभी तक खनन करने वाली कंपनी के वाहन से चल रहे थे। ज्ञात हो कि हाल ही में यातायात प्रभारी ने पिछले दिनों गलत नंबर लगी उत्तर प्रदेश सरकार लिखी गाड़ी के खिलाफ चालान किया था। इसके बाद मामला उजागर हुआ। अब खनन अधिकारी को शासन ने गाड़ी उपलब्ध कराई है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर


























