श्रावणी पर्व पर आर्य समाज हापुड़ में वेद प्रचार उत्सव का भव्य समापन










श्रावणी पर्व पर आर्य समाज हापुड़ में वेद प्रचार उत्सव का भव्य समापन

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़, 17 अगस्त 2025।आर्य समाज, हापुड़ में श्रावणी पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित पाँच दिवसीय विशेष वेद प्रचार उत्सव का रविवार को भव्य समापन हुआ। यह सत्संग श्रृंखला 13 से 17 अगस्त तक प्रतिदिन प्रातः 7 से 10 बजे तथा सायं 5 से 7 बजे तक आर्य समाज परिसर में संपन्न हुई।
अंतिम दिन के कार्यक्रम में भजनोपदेशक कुलदीप भास्कर (घरौंदा, हरियाणा) ने अपने भावपूर्ण भजनों “ओम तेरा नाम है, सब सुखों की खान है”, “प्रभु तुम अणु से भी सूक्ष्म हो और गगन से भी विशाल हो” तथा “सकल विश्व में तेरी सत्ता, साक्षी तेरा पत्ता-पत्ता” से वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।
इसके पश्चात आचार्य संजीव रूप (बदायूं, उत्तर प्रदेश) ने वेद मंत्रों की व्याख्या करते हुए श्रोताओं की शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने विवाह संस्कार की महिमा पर विशेष प्रकाश डालते हुए चार आधारों—रूप, अर्थ, योग्यता और कुल—के अनुसार वर-वधु के गुण मिलान की वैज्ञानिक पद्धति समझाई।
समापन अवसर पर आर्य समाज हापुड़ के प्रधान पवन आर्या ने आचार्य, भजनोपदेशक, आर्य समाज के अधिकारियों, कार्यकर्ताओं, नगरवासियों तथा अतिथि समाजों से पधारे श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की अपील की।
कार्यक्रम में शशि आर्या (बदायूं), ममता आर्या, सुमन शर्मा, सुषमा गोयल, सुनीता अग्रवाल, शशि गुप्ता, मीरा आर्या, सरोज वाला, विनम्र व्रत त्यागी, विनेष गर्ग, अनुपम आर्य, अरुण सिसोदिया, इंद्रजीत सिंह, नरेश मिश्रा, राजेंद्र आहूजा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365








  • Related Posts

    उपासना से ही परम आनंद की प्राप्ति:आचार्य योगेश भारद्वाज

    🔊 Listen to this उपासना से ही परम आनंद की प्राप्ति:आचार्य योगेश भारद्वाजहापुड़,सीमन (ehapurnews.con):आर्य समाज मंदिर, हापुड़ में आयोजित ऋषि बोधोत्सव के अंतर्गत शनिवार को आचार्य योगेश भारद्वाज ने श्रद्धालुओं…

    Read more

    टीबी रोगियों को दिया गया पुष्टाहार

    🔊 Listen to this टीबी रोगियों को दिया गया पुष्टाहारहापुड़,सूवि (ehapurnews.com):शालोम चैरिटेबल ट्रस्ट ने क्षय उन्मूलन अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ रोड (सरकारी अस्पताल )में 50 टीबी रोगियों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उपासना से ही परम आनंद की प्राप्ति:आचार्य योगेश भारद्वाज

    उपासना से ही परम आनंद की प्राप्ति:आचार्य योगेश भारद्वाज

    टीबी रोगियों को दिया गया पुष्टाहार

    टीबी रोगियों को दिया गया पुष्टाहार

    बाबूगढ़ में अवैध भवन निर्माण से सरकार को चूना

    बाबूगढ़ में अवैध भवन निर्माण से सरकार को चूना

    हाईवे पर पलटी गाड़ी, फंसे कार सवारों को बाहर निकाला

    हाईवे पर पलटी गाड़ी, फंसे कार सवारों को बाहर निकाला

    शोहदों को खोजने पुलिस पहुंची पार्कों में

    शोहदों को खोजने पुलिस पहुंची पार्कों में

    खुला नाला हादसे को न्योता दे रहा है

    खुला नाला हादसे को न्योता दे रहा है
    error: Content is protected !!