
IIA ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आई आई ए सोसाइटी भवन धीरखेडा पर ध्वजारोहण एवं मंथन बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें हापुड़ धीरखेडा चैप्टर के उधमी सदस्यों ने ध्वजारोहण कर देश को आजादी दिलाने वाले वीर शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही देश की आजादी में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानीयों को नमन किया। इसके पश्चात चैप्टर चेयरमैन पवन शर्मा की अध्यक्षता में एक मंथन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आईं आई ए मुख्यालय के द्वारा लखनऊ में दिनांक 08.08.2025 को आयोजित वार्षिक आमसभा में सत्र 2024-25 के लिए हापुड़ चैप्टर को चारों श्रेणी में प्रथम पुरस्कार दिए जाने के लिए पूर्व चेयरमैन शांतनु सिंहल, वर्तमान चेयरमैन एवं पूर्व सचिव पवन शर्मा, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, अशोक छारिया, राजेंद्र गुप्ता को सभी उद्यमी सदस्यों ने सम्मानित किया। इसके पश्चात बैठक में सभी उधमी बन्धुओं ने अपने उद्योग से संबंधित अपनी समस्याओं को बैठक में चेयरमेन पवन शर्मा के समक्ष रखा तथा उन समस्याओं के निस्तारण करवाने के तरीकों पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर चैप्टर चेयरमैन पवन शर्मा, सचिव लवलीन गुप्ता, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, अशोक छारिया, प्रमोद गोयल, धीरज चुग, राजेंद्र गुप्ता, नीरज गुप्ता, सतीश बंसल, कपिल अरोड़ा, संजीव अग्रवाल, मोहित जैन, आकाश शर्मा, राजीव गर्ग, वैभव गुप्ता, मुदित बंसल, आयुष गर्ग, आयुष गोयल तथा अन्य ऊधमी बंधु उपस्थित रहे।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601


























