
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग की बिल्डिंग में छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान कुछ लोग तो हाथों में डंडे लेकर घुस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
मामला गुरुवार का बताया जा रहा है जब एक छात्र ने दूसरे छात्र पर टिप्पणी कर दी। इसके बाद दूसरे छात्र ने भी टिप्पणी का टिप्पणी से जवाब दिया। इस दौरान माहौल धीरे-धीरे गरमा गया और आपसी कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान जमकर गाली-गलौज हुआ और मारपीट हुई जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि मामले में मैनेजमेंट का कहना है कि ऐसी कोई घटना संज्ञान में नहीं है।
























