
हापुड़, सीमन/पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की जरोठी रोड पर स्थित गांव ददायरा के बाहर लापरवाही का एक नमूना सामने आया है। जहां एक लड़खड़ाती बल्ली से बिजली के तार गुजर रहे हैं। आप ही सोचिए कि जिस लकड़ी को खुद सहारे की जरूरत है। वह तारों की बैसाखी बनी हुई है। यह तस्वीर हादसे को दावत दे रही है जिसकी वजह से क्षेत्रवासी, ग्रामीणों की जान पर आफत मंडरा रही है। यदि कोई हादसा होता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा?
गांव ददायरा के बाहर की यह तस्वीर बेहद चौंकाने वाली है जहां एक टेढ़ी-मेढ़ी बांस बल्ली से बिजली के तार गुजर रहे हैं। बल्ली कभी भी गिर सकती है। यह बल्ली बीच में से टूटी हुई है जो धीरे-धीरे झुकती जा रही है लेकिन संबंधित विभाग की पेट्रोलिंग टीम न जाने क्यों गहरी नींद में सो रही है? ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है जिससे लोगों की जान भी जा सकती है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365
























