
बच्चों को पिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.सुनील त्यागी ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा पिला कर अभियान का श्री गणेश किया।
यह दवा जनपद के विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेट के कीड़ों से बचाव हेतु 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को निशुल्क पिलाई गई। जो बच्चे आज दवा पीने से वंचित रह गए है उन्हें 14 अगस्त को फिर दवा पिलाई जाएगी।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601


























