
खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण शिविर से 30 लाभान्वित
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):सुशील कुमार सिरोही, प्रभारी राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र, आवास विकास कॉलोनी, हापुड द्वारा ग्राम बनखण्डा, ब्लाक हापुड, जनपद हापुड में 10 अगस्त-2025 से 11 अगस्त-2025 तक मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्रामीण स्वरोजगार योजनान्तर्गत 2 दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री सुरेश चन्द ग्राम प्रधान जी द्वारा किया गया। श्री रमेश चन्द, प्रधानाचार्य राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्र, मोदीपुरम मेरठ द्वारा खाद्य प्रसंस्करण के अन्तर्गत आने वाल उद्योगो से सम्बन्धित जानकारी एवं प्रशिक्षण उपरान्त खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने पर 50 प्रतिशत (अधिकतम एक लाख) रूपये अनुदान सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गयी। श्री सुशील कुमार सिरोही. प्रभारी हापुड द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग उन्नयन योजना (पी.एम. एफ.एम.ई.) के अन्तर्गत 35 प्रतिशत अनुदान अधिकतम दस लाख रूपये अनुदान से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गयी। श्री रोशन लाल प्रबन्धक प्रबन्धक सेवानिवृत्त एस.बी.आई ने उद्योग स्थापन हेतु ऋण आदि से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की। विषय विशेषज्ञों श्री सुरेश शर्मा सेवा निवृत्त खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी, श्री नरेन्द्र सिंह सेवा निवृत्त खाद्य प्रसंस्करण प्रभारी, द्वारा फल सब्जी से बनने वाले उत्पाद जैसे अचार, सॉस, मुरब्बा, जैम, जैली स्क्वैश, मसाले प्रसंस्करण, मिनी फ्लोर मिल, बैकरी, कुकरी उत्पाद आदि से सम्बधित जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम का समापन श्री रमेश वन्द, प्रधानाचार्य महोदय द्वारा प्रशिक्षण के प्रमाण-पत्र वितरित कर किया गया। कार्यक्रम में 30 लाभार्थीयों ने प्रतिभाग किया।
लिवगार्ड की दमदार बैटरी खरीदने के लिए संपर्क करें: 6396202244


























