
गढ़: 12 वर्षों का टूटा रिकॉर्ड, गंगा ने बाढ़ के निशान को किया पार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के खादर इलाके में लगातार पानी बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार की देर शाम 8:00 बजे ब्रजघाट में बह रही गंगा खतरे के निशान को पार कर गई। ऐसे में खादर क्षेत्र में तो कई फीट तक पानी भरा हुआ है। जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने ब्रजघाट चौकी प्रभारी इंद्रकांत यादव व ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर ट्राली में गंगा के खादर क्षेत्र का जायजा लिया।
पहाड़ों व मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश तथा बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा नदी उफान पर है। शुक्रवार की शाम गंगा को जलस्तर खतरे के निशान को पार गया। पल-पल गंगा का जल स्तर बढ़ता जा रहा है जिससे खादर क्षेत्र के रहने वाले लोगों की चिंताएं भी बढ़ती जा रही हैं। लड़के खादर क्षेत्र के गांव साकरपुर में भी पानी घुस गया है।
आपको बता दें कि गंगा का जलस्तर बाढ़ के निशान को पार कर गया। पिछले 12 वर्षों का रिकॉर्ड टूट चुका है। बाढ़ के निशान से गंगा का जलस्तर 11 सेंटीमीटर ऊपर है। गंगानगर में आगमन का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। ऐसे में नाव ही एकमात्र सहारा है। गंगा खादर में बसे लोगों में दहशत है। तीर्थ नगरी बृजघाट के पास गंगानगर का संपर्क बाढ़ के कारण पूरी तरह टूट गया है। पिछले 48 घंटे में गंगा बाढ़ के निशान को पार करते हुए जलस्तर से 11 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई है। बाढ़ का पानी गंगा तलहटी में बसे गांवों और घरों में प्रवेश कर गया है। पिछले 24 घंटे में गंगा का पानी मेला रोड पर मुख्य गेट की सड़क पर बहने लगा है। इससे खादर के क्षेत्र में रहने वाले लोगों में दहशत की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन हालातों को देखते हुए अलर्ट मोड पर आ गया है। सीओ वरुण मिश्रा, एसडीएम श्रीराम यादव व अन्य अधिकारियों ने विभिन्न गांव का दौरा किया और अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। बाढ़ का पानी काफी तेजी से घुसता जा रहा है। जिलाधिकारी हापुड़ अभिषेक पांडे का कहना है कि अभी जल स्तर बढ़ रहा है। शनिवार शाम से इसमें कमी आने लगेगी। किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। टीम हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है।
गाड़ी में लगवाएं धांसू व दमदार ऑडियो सिस्टम: 7417116804
























