
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरखा के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर सोते समय किसी चीज से वार कर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बदरखा का रहने वाला साकिब लहूलुहान हालत में पुलिस के पास पहुंचा और पत्नी से जान बचाने की गुहार लगाई। पीड़ित ने बताया कि करीब 5 वर्ष पहले उसका निकाह बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव की युवती से हुआ था। शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसका उत्पीड़न कर रही है। विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। वह अपने कमरे में सो रहा था। अचानक उसके सिर पर पत्नी ने किसी चीज से वार कर दिया जिससे वह नींद से जाग गया और घायल हालात में पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695






























