
धौलाना: चीनी से लदा ट्रक पलटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र की मसूरी-गुलावठी मार्ग पर शुक्रवार के सुबह डेहरा रजवाहे के पास एक चीनी से भरा ट्रक पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में लदे सैकड़ों चीनी की बोरियां सड़क पर बिखर गई जिससे मार्ग पर जाम लग गया और यातायात अवरुद्ध हो गया।
गाजियाबाद से प्रमोद ट्रक में चीनी लाद कर गुलावती की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक मसूरी गुलावठी मार्ग पर गांव ककराना में डेहरा रजवाहे के पास पहुंचा तो तीव्र मोड़ के चलते ट्रक अनियंत्रित होकर किनारे की खाई में पलट गया। घटना में ट्रक चालक को हल्की चोट आई जिसे स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए पास के अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से ट्रक को सीधा कराया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






























