
बाबूगढ़: साइबर ठगों ने मोबाइल फोन हैक कर की 70 हजार की ठगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव कनिया कल्याणपुर में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के मोबाइल फोन को हैक कर उसके क्रेडिट कार्ड से 70 हजार रुपये की खरीदारी कर ली। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
गांव कनिया कल्याणपुर के पीड़ित वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि दो अप्रैल 2025 को उन्हें एक फोन काल आई, जिसमें काल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर उन्हें झांसे में लिया। आरोपित ने क्रेडिट कार्ड पर अतिरिक्त चार्ज कम करने का लालच दिया। काल के बाद एक मैसेज आया, जिसे खोलते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड से फ्लिपकार्ट पर 70 हजार रुपये की खरीदारी की गई। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपितों का पर्दाफाश किया जाएगा।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






























