
पिलखुवा: बाबूगढ़ निवासी बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की रिलायंस रोड पर स्थित जिंदल फैक्ट्री के पास एक बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान बाबूगढ़ निवासी राम प्रसाद पुत्र हंसराज के रूप में हुई है जो मुरादनगर आर्डिनेंस फैक्ट्री से सेवानिवृत्त पेंशन भोगी थे।
रामप्रसाद किसी काम से मंगलवार को मुरादनगर गए थे और वापस लौटते समय दोपहर करीब 3:00 बजे उनकी मौत हो गई। मृतक के मुंह से खून निकला हुआ था लेकिन शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025


























