
पांच खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला खाद्य सुरक्षा आयुक्त सुनील कुमार ने पांच खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। राम प्रकाश गंगवार को तहसील गढ़मुक्तेश्वर के साथ-साथ नगर पालिका परिषद पिलखुवा का अतिरिक्त चार्ज, सोमेंद्र सिंह पंघाल को हापुड़ देहात, रामेश्वर प्रसाद गुप्ता को नगर पालिका हापुड़ जोन-2, शहरीश सादात को नगर पालिका हापुड़ जोन एक, प्रियंका श्रीवास्तव को तहसील धौलाना की जिम्मेदारी दी गई है।
CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695
























