
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा नगर पालिका विकास के तमाम वादे करती है। क्षेत्रवासियों को सुविधा प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत होने का दावा करती है लेकिन नगर पालिका परिषद पिलखुवा द्वारा दी जा रही सुविधा सवालों के घेरे में है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नगर पालिका द्वारा क्षेत्र में फॉगिंग का कार्य कराया जा रहा है। मशीन में सिर्फ आवाज आ रही है जबकि धुआं तो उठ ही नहीं रहा। जिस वाहन का इस्तेमाल इस फॉगिंग के लिए किया जा रहा है उसके पीछे की नंबर प्लेट भी नहीं है बल्कि उसकी टेल लाइट भी खराब है। जिस तरह से व्यक्ति इस वाहन के पीछे बैठा है वह हादसे का शिकार भी हो सकता है। कई सारी लापरवाही और खामियों के साथ लोगों को फॉगिंग के नाम पर खाना पूर्ति की जा रही है जिससे क्षेत्रवासियों ने कई सवाल खड़े किए हैं। साथ ही भौतिक सत्यापन की भी मांग उठाई है।
पिलखुवा नगर पालिका परिषद द्वारा तमाम दावे किए जाते हैं लेकिन यह सभी इस मशीन की तरह सिर्फ शोर मचाते हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है की मशीन में दवाई ही नहीं डाली, खानापूर्ति की जा रही है। वाहनों की मरम्मत के नाम पर वाहनों को ठीक कराने का दावा किया जाता है लेकिन इसकी पिछली लाइट ही खराब पड़ी है। वाहन पर नंबर भी अंकित नहीं है। फागिंग करने वाला व्यक्ति अपनी जान हथेली पर रख कर बैठा हुआ है। मानक के विपरीत नगर पालिका ही यह कार्य कर रही है इसका जिम्मेदार कौन है? आपको बता दें कि फोगिंग के नाम पर जारी हुए पैसे का भौतिक सत्यापन करना जरूरी है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी





























