
कटा हुआ अंगूठा लेकर थाने पहुंची महिला, हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली में एक महिला शनिवार को पॉलिथीन में कटा हुआ अंगूठा लेकर पहुंची। आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने महिला को पहले तो उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मामले में जांच शुरू कर दी।
गांव निवासी शुबरत पत्नी दानिश ने बताया कि शनिवार की शाम भट्टा परिसर में बेल आपस में भिड़ गए। इसके बाद उसकी पड़ोसियों से कहासुनी हो गई। इस दौरान झगड़ा शुरू हो गया जिसमें दूसरे पक्ष के लोगों ने चाकू से उसका अंगूठा काट दिया। इसके बाद वह अपना कटा हुआ अंगूठा लेकर पन्नी में रखकर पिलखुवा थाने पहुंची और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने तुरंत महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)

























